Posts

Showing posts from May 30, 2021

UIDAI Recruitment 2021 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती

Image
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (uidai) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों की भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि हैं। रिक्तियों की कुल संख्या 25 है जो बैंगलुरु-कर्नाटक, मुंबई-महाराष्ट्र और गुवाहाटी-असम रिजिनल ऑफिसों के लिए है। रिक्तियों स्टेनो, निजी सचिव, सहायक लेखा अधिकार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, लेखाकार आदि के पद हैं। महत्त्वपूर्ण तिथियां: आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मई 2021 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2021 रिक्तियों का विवरण:- उप निदेशक - 03 सेक्शन ऑफिसर - 05 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - 05 वरिष्ठ लेखाकार अधिकारी - 01 सहायक लेखाकार अधिकारी - 01 अकाउंटैंट - 02 निजी सचिव - 06 स्टेनो - 02 कुल पद - 25 शैक्षिक योग्यता और अनुभव:-  सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व अनुभव की शर्तें अलग-अलग हैं इसलिए आवेदकों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें। यह भर्ती मुख्यरूप से अनुभव प्राप्त सरकारी कर्मचारियों के लिए है।  (पद विशेष से संबंधित विस्तृत जानकार के लिए पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं) नोटिफिकेशन डाउनलोड करे...

Rojgar Mela in UP 2021 रोजगार मेला ऑनलाइन इंटरव्यू कल

Image
  सेवायोजन विभाग 31 मई को ऑनलाइन रोजगार मेला लगाएगा। इसमें 7 कंपनियां 467 महिला पुरुषों को नौकरी के अवसर देंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि नौकरी के इच्छुक sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। कंपनियां फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू लेंगी। सात सौ युवाओं ने आवेदन किया है। मेले में मगध एग्रोटेक, एक्जेंट प्रा. लि., स्कार्पिक्स इंडिया, कल्याण सोलर, स्मार्टटच इंफ्रास्ट्रक्चर आदि समेत कई कंपनियों में ब्रांच मैनेजर, सेल्स मैनेजर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, वेब व सॉफ्टरवेयर डेवलपर, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद हैं। कार्यक्षेत्र कानपुर नगर, कानपुर देहाक और बहराइच हैं। चयनित युवाओं को 18 हजार रुपए का वेतनमान मिलेगा। कुल पद:-  467 पद नाम:- ब्रांच मैनेजर, सेल्स मैनेजर, वेब व साफ्टवेयर डेवलपर, कंप्यूटर आपरेटर एवं अनेक पद आवेदन करें:- यहां क्लिक करें ओफिशियल वेबसाइट देखें:- यहां क्लिक करें हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े:- यहां क्लिक करें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर नौकरी

Image
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिस esic.nic.in वेबसाइट पर जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2021 निर्धारित की गई है। ईएसआईसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2 प्रोफेसर और 06 एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 5 असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एनएमसी या एमसीआई मानदंडों के अनुसार योग्यता, उम्र और अनुभव होना अनिवार्य है। महत्त्वपूर्ण तिथियां:- नोटिस जारी होने की तिथि- 28 मई आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 02 जून वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख- 03 जून साक्षात्कार का पता:- कॉलेज काउंसिल रूम, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिहटा, पटना, बिहार - 801103 कैसे करें ऑनलाइन आवेदन- इच्छुक व योग्य उम्मीदवार bihta.bh@esic.nic.in पर विजिट कर 02 जून को...

तीन रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही आपकी WhatsApp चैट? जानिए इस वायरल मैसेज का सच

Image
एक व्हाट्सएप मैसेज इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूजर्स के व्हाट्सएप पर सरकार का नियंत्रण हो सकता है। मैसेज में लिखा है - "दो ब्लू टिक और एक रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर सकती है, जबकि तीन रेड टिक का मतलब होगा कि सरकार ने आपके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू कर दी है।" आइए जानते हैं क्या है इस मैसेज की सच्चाई। सरकार और व्हाट्सएप में तकरार दरअसल भारत सरकार ने नए आईटी नियम प्रभाव में आ गए हैं। जिसके बाद से सरकार और व्हाट्सएप के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। ऐसे में इस तरह का वायरल मैसेज आ जाने से कई लोग इस पर भरोसा भी कर बैठे हैं। हालांकि, यह एक झूठा संदेश है क्योंकि व्हाट्सएप ने अपने सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया है और सरकार के पास किसी के व्हाट्सएप तक पहुंच नहीं है। इस फेक व्हाट्सएप मैसेज को कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में भेजा गया है। यह दावा करता है कि मैसेज और कॉल के लिए व्हाट्सएप नए संचार नियम ला रहा है जो डिवाइसेस को सरकार से जोड़ देगा। मैसेज में यह भी कहा किया गया है कि नया सिस्टम कानून प्रवर्तन अधिकारियों (law enforcement authorities) को उ...