Posts

Showing posts from June 3, 2021

DU (Delhi University) Admissions 2021 दिल्ली यूनिवर्सिटी में 15 जुलाई से शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पीसी जोशी ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड परीक्षा रद्द होने के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो सकती है। एएनआई से बात करते हुए, जोशी ने सभी बोर्ड के छात्रों को आश्वासन दिया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी को समान अवसर दिया जाएगा। इस साल कोरोना महामारी की वजह से अधिकांश बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले चुका है। हम 15 जुलाई से दिल्ली विश्वविद्यालय में पंजीकरण शुरू करने जा रहे हैं। जोशी ने कहा कि मैं सभी छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम देश के सभी बोर्ड छात्रों को समान अवसर देंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पीसी जोशी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी हुई है और कई बार ऐसा हुआ है कि किसी बोर्ड के परिणाम में देरी होती है तो डीयू अपनी प्रवेश तिथि को आगे बढ़ा देता है।

बिहार शिक्षक भर्ती सवा लाख टीचरों की बहाली का रास्ता साफ, हाईकोर्ट की रोक हटी

बिहार में सवा लाख टीचरों की बहाली का रास्ता गुरुवार को साफ हो गया। पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बहाली प्रक्रिया कुछ शर्तों के साथ शुरू करने की हरी झंडी दे दी। नेशनल ब्लाइंड फेडरेशन और अन्य की याचिकओं पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय करोल की पीठ ने राज्य सरकार को दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन देने के लिए 15 दिनों की मोहलत देने की मांग मान ली। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के आधार पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी।  गौरतलब है कि दिव्यांग उम्मीदवारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले पर पिछले साल शुरू की गई सवा लाख शिक्षकों की बहाली रुक गई थी। सुनवाई पर फैसला आने तक कोर्ट ने सवा लाख प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। पटना उच्च न्यायालय में बिहार सरकार के हलफनामा दायर कर दिव्यांग अभ्यर्थियों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के वचन के बाद एक लाख 25 हजार माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी अदालत की रोक हटने की उम्मीद बढ़ गई थी।  ब्लाइंड एसोसिएशन ने रिट याचिका दायर कर शिक्षकों की नियुक्ति में दिव्यांग अभ्यर्थियों को चार प्रतिशत आरक्षण का ...