बिहार में लॉकडाउन-4 पर आज होगा फैसला, मिल सकती है अतिरिक्त छूट, सीएम नीतीश कर सकते हैं।

बिहार में एक जून के बाद लॉकडाउन का स्वरूप क्या होगा, इसका निर्णय राज्य सरकार सोमवार को लेगी। इसको लेकर आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक बुलाई गई है। बताया गया कि लॉकडाउन -4 को लेकर राज्य सरकार निरंतर संबंधित विभागों और जिलों के पदाधिकारियों से फीडबैक ले रही है। 

लॉकडाउन के बाद से निरंतर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं। संभावना है कि एक जून के बाद कुछ अतिरिक्त छूट दिये जाने के साथ लॉकडाउन जारी रह सकता है। दुकानों के खुलने के समय, आवागमन आदि के साथ-साथ और क्या छूट दी जा सकती हैं।इसका निर्णय सीएमजी की बैठक में लिया जाएगा। 

मालूम हो कि 5 मई से 15 तक सबसे पहले राज्य में लॉकडाउन लगाया गया। इसके बाद 16 से 25 मई और फिर 26 से एक जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। दोनों ही बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिगणों व पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था। 



Comments

Sarkari Jobs Notification Popular Posts

UIDAI Recruitment 2021 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती

SSC Recruitment

SSC Exam Date 2021 एसएससी CGL, CHSL और दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी