बिहार में फिर लाकडाउन बढ़ाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी श्री नितीश कुमार का ऐलान

 बिहार में पांच मई से लागू लॉकडाउन को फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

         सीएम नीतीश की ओर से जारी ट्वीट में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

अभी तक बिहार में जरूरी सामान की दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 12 बजे तक है। इन दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने जरूरी सामान के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी संख्या को लेकर फैसला आज किया जाएगा।
         लॉकडाउन के बाद से निरंतर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं। मालूम हो कि 5 मई से 15 तक सबसे पहले राज्य में लॉकडाउन लगाया गया। इसके बाद 16 से 25 मई और फिर 26 से एक जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। दोनों ही बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिगणों व पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था। 

Comments

Post a Comment

Sarkari Jobs Notification

Sarkari Jobs Notification Popular Posts

UIDAI Recruitment 2021 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती

SSC Recruitment

SSC Exam Date 2021 एसएससी CGL, CHSL और दिल्ली पुलिस CAPF SI भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी