बिहार में कल से होगी कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई, जानिए क्या है तैयारी

बिहार के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र 2021-22 में पहली बार सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चे डीडी बिहार पर यह पढ़ाई 28 जून से आरंभ करेंगे। अपराह्न तीन से पांच बजे तक दूरदर्शन पर यह पाठशाला चलेगी। तीन से चार कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए जबकि चार से पांच बजे तक एक घंटा कक्षा-4 और कक्षा-5 के बच्चों के लिए शिक्षक उनके पाठ्यचर्या से जुड़े पाठ पढ़ायेंगे।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने यूनीसेफ के सहयोग से वीडियो पाठ तैयार कराया है। हालांकि ज्यादातर पाठ्य सामग्री पिछले वर्ष से ही तैयार हैं। लॉकडाउन और रिकार्डिंग स्टूडियो के बंद रहने से नये वीडियो नहीं बनाए जा सके। बिहार शिक्षा परियोजना ने फिलहाल 28 जून से 31 जुलाई तक का समय पहली से पांचवीं की पाठशाला के लिए रोजाना दो घंटे का डीडी बिहार पर बुक कराया है। बहरहाल, प्राथमिक कक्षा के बच्चों को पढ़ाई का यह अवसर प्रदान करने के लिए बीईपी ने पूरी तैयारी की है। बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने पहले ही सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर को निर्देशित करें। अभिभावकों से सम्पर्क कर अधिकाधिक नामांकित बच्चों को दूरदर्शन पर लगने वाली इस पाठशाला का लाभ लेने को प्रेरित करें।

सभी पाठ रोज ई-लॉट्स पर अपलोड होंगे
बीईपी ने एक खास व्यवस्था की है। पहली से लेकर 12वीं तक की डीडी बिहार पर हुई पढ़ाई की पूरी वीडियो पाठ्य सामग्री उसी दिन ई लाइब्रेरी फॉर टीचर्स एंड स्टूडेंट (ई-लॉट्स) पर अपलोड कर दी जाती है। ताकि जो बच्चे डीडी बिहार नहीं देख सकें, वे ई लाइब्रेरी पर अपनी कक्षा का पाठ देख और पढ़ सकें।

डीडी बिहार पर डेढ़ माह से लग रही कक्षा
पहली से पांचवीं तक की कक्षा सोमवार से शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। कक्षा 9 से 12 के लिए पहले से ही 9 से ग्यारह बजे सुबह यह कक्षा 10 मई से ही दूरदर्शन पर लग रही है। जबकि 27 मई से 11 से 12 बजे कक्षा 6,7 और 8 के विद्यार्थियों के पाढ़ पढ़ाये जा रहे हैं।

Comments

  1. जिसके पास की भी नहीं है वह कैसे पढ़ेंगे या तो फिर सरकार को टीवी एलईडी एलसीडी उपलब्ध करवाना चाहिए मेरे सरकार सरकार से यही अनुरोध है जय हिंद जय बिहार

    ReplyDelete

Post a Comment

Sarkari Jobs Notification

Sarkari Jobs Notification Popular Posts

जिला स्वास्थ्य समिति, नालान्दा में विभिन्न पदों पर तत्काल भर्ती 2021

जिला स्वास्थ्य समिति, अररिया में डाटा-इंट्री-आपरेटर, फिजिशियन एवं अनेक पदों पर तत्काल भर्ती 20121

SSC Recruitment