जिला स्वास्थ्य समिति, अररिया में डाटा-इंट्री-आपरेटर, फिजिशियन एवं अनेक पदों पर तत्काल भर्ती 20121


  • पद नाम-फिजिशियन, डाटा-इंट्री-आपरेटर आदि
  • कुल पद-30

जिला अन्तर्गत कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए कोरोना वायरस (Covid-19) के नियंत्रणार्थ कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना के पत्रांक 7313 दिनांक 12.01.2021, पत्रांक 334 दिनांक 20.04.2021 एवं प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक 329 (11) दिनांक 27.4.2021 के द्वारा आवश्यकतानुसार बिहार सरकार का पत्रांक 345 (11) दिनांक 05.05.2021 एवं पत्रांक 443(11) दिनांक 27.05.2021 में निदेशित दिनांक 26.7.2021 तक के लिए निर्धारित दैनिक मानदेय पर स्थानीय स्तर पर Hire कर कार्य लेने हेतु निदेशित किया गया है। अतः उक्त के आलोक में आगामी दिनांक 27.07.2021 अथवा राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना से अगले आदेश प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए निम्नांकित पद पर कार्य हेतु सुयोग्य अभ्यर्थियों को Hire करने हेतु दैनिक मानदेय पर दिनांक 07.06.2021 को वाक-इन-इन्टरव्यू निर्धारित की जाती है। (संपूर्ण जानकारी नीचे दिए गये नोटिफिकेशन को पढ़िये) पद संबंधित योग्यता एवं अन्य योग्यता


महत्वपुर्ण सुचनाएँ-

1. वाक-इन-इन्टरव्यू में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के साथ सभी वांछित प्रमाण पत्र यथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र अंक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य वांछित सभी संबंधित प्रमाण -पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन में भरी गयी सूचनाओं को मूल प्रमाण-पत्र/अंक प्रमाण पत्र से मिलान करने के क्रम में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी।

2. चिकित्सकों के चयन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष सभी कोटी के लिए होगी एवं शैक्षणिक मापदंड विशेषज्ञ डिग्री के आधार पर किया जायेगा। समान अंक रहने पर उम्र के आधार पर मेधा का निर्धारण किया जायेगा। अर्थात अधिक उम्र वाले व्यक्ति को अधिमान्यता दी जायेगी।


3. उपरोक्त पदों पर कार्य हेतु Hire की प्रक्रिया पूर्णतः अस्थायी एवं दिनांक 26.07.2021 तक अथवा राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना से अगले आदेश प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए होगा। Hire की प्रक्रिया किसी स्वीकृत पद के विरूद्ध नहीं है तथा Hire Basis पर कार्य करने की स्थिति में उक्त पद पर नियोजन/नियमित नियुक्ति हेतु किया गया दावा मान्य नहीं होगा।


4. वाक-इन-इन्टव्यू समाहरणालय सभाकक्ष, समाहरणालय परिसर, अररिया में प्रातः 11.30 AM बजे से प्रारंभ होगा तथा वाक-इन-इन्टरव्यू इच्छुक अभ्यर्थी तिथि (07.06.2021) को प्रातः 10.30 AM बजे से 4.30 PM तक पंजीकरण करायेंगे।


5.Hire Basis पर चयनित अभ्यर्थी को कोरोना (Covid-19) से संबंधित कार्य करना अनिवार्य होगा।


6.जिला स्वास्थ्य समिति, अररिया उक्त पद की संख्या या विज्ञापन को रद्द करने या उक्त सभी पद को बिना किसी सूचना के समाप्त/परिवर्तित करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। 


7. आवेदन पत्र पर पद का नाम अंकित करना अनिवार्य होगा।


8. ऐसे अभ्यर्थी जिनके विरूद्ध आपराधिक मामला चल रहा हो अथवा दंडित हुए हों, वे चयन हेतु पात्र नहीं समझे जायेंगे।

 

9.साक्षात्कार में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का टी0ए0/डी0ए0 अनुमान्य नहीं होगा।

10.संसूचन मोड केवल E-mail/SMS/Whatsapp होगा। अतः अभ्यर्थी आवेदन समर्पित करते समय Active E-mail ID एवं मोबाईल नम्बर ईंगित कॉलम में अंकित करेंगे। E-mail ID एवं मोबाईल नम्बर गलत रहने पर संसूचन नहीं हो पाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की ही होगी।



Comments

Post a Comment

Sarkari Jobs Notification

Sarkari Jobs Notification Popular Posts

जिला स्वास्थ्य समिति, नालान्दा में विभिन्न पदों पर तत्काल भर्ती 2021

SSC Recruitment

UIDAI Recruitment 2021 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती