घर बैठे मुफ्त आँनलाइन सीख सकते हैं संस्कृत बोलना, रजिस्ट्रेशन शुरू है।

कहा जाता है कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। लेकिन व्यवहार में इसका बहुत कम प्रयोग देखने को मिलता है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए संस्कृत भारती, बिहार की ओर से 10 दिवसीय ऑनलाइन निःशुल्क संस्कृत संभाषण शिविरका आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग आसानी से धाराप्रवाह संस्कृत बोल सकेंगे। ___जब कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान है, लोग अवसाद और नकारात्मक भावसे ग्रसित हो रहे हैं, इस विपदा की घड़ी में आपदा को अवसर में बदलने के एक अभियान के तहत घर बैठेलोग संस्कृत बोलना सीख सकेंगे। यह प्रशिक्षण छह जून से शुरू होकर 16 जून तक चलेगा। यह 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण वर्ग निःशुल्क संचालित होगा। इसमें कक्षा आठवीं से उच्च शिक्षा पर्यंत कोई भी व्यक्ति भाग ले सकेंगे। (रजिस्ट्रेशन करने का लिंक निचे दिया गया है)

इस संभाषण वर्ग में सम्मिलित होने के लिए 27 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू है, जो चार जून तक चलेगा। इसके लिए एक गूगल फॉर्म बनाया गया है जिसके द्वारा घर बैठे लोग आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अभी तक नौ सौ से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। * इस संभाषण वर्ग में एक हजार से अधिक लोगों की जुड़ने की संभावना है। इन वर्गों के सफल संचालन के लिए 21 मास्टर ट्रेनरोंका ऑनलाइन प्रशिक्षण 16 मई से प्रांत के निर्देशन में चल रहा है। ये सभी प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर छह जून से सभी को ऑनलाइन संस्कृत बोलने का अभ्यास करवायेंगे। इस अभियान को सफल करने के लिए संस्कृत भारती बिहार की पूरी टीम कार्य कर रही है। लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गयी है।

संस्कृत भारती, बिहार आनलाइन क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन करें- यहाँ क्लिक करें।




Comments

Post a Comment

Sarkari Jobs Notification

Sarkari Jobs Notification Popular Posts

जिला स्वास्थ्य समिति, नालान्दा में विभिन्न पदों पर तत्काल भर्ती 2021

जिला स्वास्थ्य समिति, अररिया में डाटा-इंट्री-आपरेटर, फिजिशियन एवं अनेक पदों पर तत्काल भर्ती 20121

SSC Recruitment